• 001_Krishnakath.jpg
  • 002_Vividhangi-Vyaktimatva-1.jpg
  • 003_Shabdhanche.jpg
  • 004_Mazya-Rajkiya-Athwani.jpg
  • 005_Saheb_14.jpg
  • 006_Yashodhan_76.jpg
  • 007_Yashodharshan.jpg
  • 008_Yashwant-Chintanik.jpg
  • 009_Kartrutva.jpg
  • 010_Maulik-Vichar.jpg
  • 011_YCHAVAN-N-D-MAHANOR.jpg
  • 012_Sahyadricheware.jpg
  • 013_Runanubandh.jpg
  • 014_Bhumika.jpg
  • 016_YCHAVAN-SAHITYA-SUCHI.jpg
  • 017_Maharashtratil-Dushkal.jpg
  • Debacle-to-Revival-1.jpg
  • INDIA's-FOREIGN-POLICY.jpg
  • ORAL-HISTORY-TRANSCRIPT.jpg
  • sing_3.jpg

अभिनंदन ग्रंथ - (हिंदी लेख)-शतशत वन्दन

शतशत वन्दन

प्रभात शुक्ल

शत-शत वन्दन ! शुभ अभिनन्दन !! नव वसन्त 'यशवन्त' की ।
सह्याद्रि के वन-उपवन के रसमय-सरस सुगन्ध की ।।
वीर-धीर मुस्कानों से जो चीर निशा की छाती को,
जन-जागृति के हेतु सदा स्नेह-दीप की छाती को;
अधिरल जला-जला कर साथी आँधी ओं, तूफा में,
चला अडिग विश्वास लिए जो बापू के वरदान में;
जाग्रत प्रतिमा छत्रपति के पौरूष अमित अनन्त की !
शत-शत वन्दन ! शुभ अभिनन्दन !! नव वसन्त 'यशवन्त' की ।।
अभिनन्दन शत बार हमारा उस माई के लाल का,
सदा दाहिना हाथ रहा जो वीर जवाहरलाल का;
जिनकी विजयों का साक्षी वह हिन्दूकुश गिरिराज है,
वीर मराठों के जन-मन का गौरवमय सिरताज है;
आज चन्द्रिका-सी फैली है धवल कीर्ति 'यशवन्स' की !
शत-शत वन्दन ! शुभ अभिनन्दन !! नव वसन्त 'यशवन्त' की !!